MP School : कक्षा 7वीं-8वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP, School Education Department) ने MP School कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी सूचना जारी की है। जरी शिक्षा के मुताबिक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश परीक्षा (Admission) के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है जानकारी के मुताबिक 4 जून 2022 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर दी गई है।

वहीं राज्य शिक्षा केंद्र ने कहा है कि जो भी छात्र भारतीय सैन्य कॉलेज में भविष्य और कैरियर बनाना चाहते हैं वह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे छात्र जो कक्षा 7 की परीक्षा दे चुके हैं और कक्षा 7 की परीक्षा पास कर ली, उन्हें राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज देहरादून एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने की पात्रता होगी।

Read More : Government Job 2022 : इन पदों पर आवेदन करने के बचे हैं 5 दिन शेष, जल्द करें अप्लाई

साथ ही जारी विज्ञापन में कहा गया है 1 जनवरी 2023 की स्थिति में बच्चों की आयु सीमा 13 वर्ष से अधिक और 11 साल 6 महीने से कम नहीं होनी चाहिए। 11 साल 6 महीने न्यूनतम आयु वाले ही RIMC प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

बच्चों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के साथ शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश के लिए छात्रों को आवेदन 25 अप्रैल 2022 तक भरकर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में भेजना आवश्यक होगा।

Link 

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=85611

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews