MP Varg 1 Result: एमपी शिक्षक वर्ग-1 का परिणाम घोषित, 8700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, ऐसे चेक करें रिजल्ट, देखें स्टेप्स

mpesb mp varg 1 result

MP Varg 1 Result: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट (MPESB HSTST Result) मंगलवार को घोषित कर दिया है। हिन्दी, संस्कृत, इंग्लिश, उर्दू, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कॉमर्स, इतिहास, होम साइंस, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, समाज शास्त्र और एग्रीकल्चर के परिणाम घोषित किया है।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://esb.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि विवरण की आवश्यकता पड़ेगी

8720 पदों पर होगी भर्ती

2 जुलाई से 7 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुआ था। 8 अगस्त को उत्तर कुंजी जारी हुई थी। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा के तहत हाई स्कूल शिक्षक के 8720 पदों पर भर्ती होनी है। ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण 87% पदों को मुख्य भाग मानकर परिणाम घोषित किया गया है। वहीं 13% पद अभी भी होल्ड पर हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://esb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परिणाम” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम का पहला 2 अक्षर+आधार नंबर के 4 अंतिम संख्या को दर्ज करे। कोड दर्ज करें।
  • “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे सेव करके रख लें। भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews