MPPEB 2022: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, अक्टूबर में होगी ये परीक्षा, जानें नियम

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MPPAT Pre-Agriculture Test) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दी गई है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 1200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

एमपी पीईबी (MPPEB)द्वारा एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू हुए थे और 14 सितंबर इसकी लास्ट डेट थी। परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 2 पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े..MPPEB 2022: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MP PAT 2022 का आयोजन 15-16 अक्टूबर या सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। परीक्षा तीन दिनों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। PAT 2022 के परिणाम के आधार पर, संस्थानों द्वारा प्रथम वर्ष बीएससी (कृषि), बीएससी (बागवानी), बीएससी (वानिकी) और B.Tech (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
  • होम पेज पर दिए Latest Updates लिंक पर क्लिक करें।अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर
  • क्वेश्चन हल करें और सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

http://peb.mp.gov.in/tacs/tac_2022/PAT_TAC22/default_tac.htm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews