MPESB PAT Result 2026: एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये रहे टॉपर

MPESB PAT Result 2026: मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 में बीटेक में जबलपुर के पीयूष साहू और बीएससी में भोपाल के कुणाल परमार ने टॉप किया है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT-2026) के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जून 2026 को जारी कर दिए हैं। साथ ही मंडल ने बीएससी और बीटेक पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इस साल कृषि पाठ्यक्रमों के परिणामों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। बीटेक में पीयूष साहू ने और बीएससी में कुणाल परमार ने टॉप किया है।

​इस साल जारी टॉपर्स सूची के अनुसार, बीटेक प्रोग्राम में पीयूष साहू ने 100 पर्सेंटाइल अंकों के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बीएससी कोर्स में कुनाल परमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को उनके पात्रता और मेरिट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालय या काउंसलिंग समिति द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में बीएससी कृषि, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी और संबंधित संबद्ध पाठ्यक्रमों की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग शेड्यूल के अपडेट के लिए नियमित रूप से मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in को देखते रहें।

बता दें कि यह परीक्षा मण्डल द्वारा 08 मई 2026 को मध्य प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 16,725 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 12,550 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 4,175 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।

कृषि विश्वविद्यालयों के इन पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश मिलेगा

  • बी.एससी. (आनर्स) (कृषि) – B.Sc. (Hons) Agriculture
  • बी.एससी. (आनर्स) (उद्यानिकी) – B.Sc. (Hons) Horticulture
  • बी.एससी. (आनर्स) (वानिकी) – B.Sc. (Hons) Forestry
  • बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) – B.Tech. Agricultural Engineering

MPESB PAT Bsc

MPESB PAT Btech

mpesb pat 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews