MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 पर आई बड़ी अपडेट, यहां करे डाउनलोड

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 (MP State Service Main Exam 2020) के उम्मीदवारों (Candidate) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल MPPSC द्वारा इसके सैंपल क्वेश्चन आंसर शीट अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) विजिट करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। MPPSC द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए सैंपल क्वेश्चन आंसर शीट अपलोड करने की वजह छात्रों को प्रश्न उत्तर पुस्तिका का उपयोग किस प्रकार कर ने इसकी जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। 3 फरवरी को विज्ञप्ति क्रमांक 868 के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में सैंपल क्वेश्चन आंसर शीट का नमूना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार प्रश्न उत्तर पुस्तिका का नमूना अवश्य देख ले।

Read More : MPPSC : आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, परीक्षा के लिए बदले नियम, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी

सभी प्रश्न पत्र हेतु प्रश्न उत्तर पुस्तिका का काल्पनिक नमूना तैयार किया गया है। वही MPPSC ने छात्रों से अपील की है कि अपने अभ्यास राज्य सेवा परीक्षा 2020 की परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इसी प्रश्न उत्तर पुस्तिका के आधार पर तैयार करें।

बता दें कि उम्मीदवारों द्वारा हमेशा से शब्द संख्या सहित प्रश्न उत्तर में उत्तर के लिए जगह को लेकर शिकायत की जाती है। उत्तर लिखने में शब्द सीमा का पालन अवश्य करें। इसके साथ ही प्रश्न उत्तर पुस्तिका के उम्मीदवारों के अभ्यास हेतु उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय में इतने ही स्थानों पर अपने उत्तर प्रस्तुत करने होंगे। छात्रों की सुविधा के लिए यहां पर प्रश्न उत्तर पुस्तिका के नमूने के लिंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Link 

http://mppsc.mp.gov.in/Sampleqa

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews