MPPSC Prelims 2024: 23 जून को राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी जरूर करें इन नियमों का पालन, पढ़ें खबर

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा से एक दिन पहले आयोग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है।
MPPSC Prelims 2024

MPPSC Prelims 2024

MPPSC Prelims 2024: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। 23 जून को प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन होने जा रहे हैं। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक की खबरें सामने आई, जिसे लेकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिसके जरिए आयोग ने राज्य वन सेवा और राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा से जुड़े पेपर लीक के खबरों को भ्रामक बताया है। साथ ही उम्मीदवारों को ऐसे भ्रामक खबरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

आयोग ने क्या कह?

आयोग ने कहा, “मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 23 जून सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से लेकर शाम 4:15 बजे तक होगा। परीक्षा दो सत्रों में प्रदेश के 55 संभागों/जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।” इसके एमपीपीएससी ने कहा, “सोशल मीडिया और कुछ अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा निराधार भ्रामक खबरें प्रसारित हो रही है। उक्त परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता के संबंध में हो रहे भ्रामक समाचारों को संज्ञान में न लें, न ही उन्हें प्रसारित करें।”

भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एमपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने परीक्षा के संबंधित भ्रामक खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है। यदि कोई व्यक्ति या संस्थान आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य प्रचार माध्यमों पर निराधार भ्रामक जानकारी, अफवाह प्रसारित या फोरवॉर्ड करता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा का आयोजन होगा। एडमिट कार्ड https://mppsc.mp.gov.in/ पर जारी हो चुके हैं। आयोग ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आइए जानें एग्जाम के दिन क्या करें और क्या न करें:-

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से 60-65 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी जाती है।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ जरूर रखें। आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वॉटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी भी एक आइडेंटिटी कार्ड को अपने साथ रख सकते हैं। इसके अलावा 2 पासपोर्ट साइज़ कलर फोटोग्राफ भी जरूर रखें।
  • एग्जाम हॉल में ब्लूटूथ, बुक्स, कॉम्यूनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर्स, स्टेशनरी मैटेरियल, लूज शीट्स, नोट्स इत्यादि चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी उम्मीदवार इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews