MPPSC Result 2024: एमपीपीएससी राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, देखें स्टेप्स

एमपीपीएससी राज्य सेवा और वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
mppsc result

MPPSC Result 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा और वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा (MPPSC State Service And Forest Service Prelims) के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर कट-ऑफ और लिखित परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कुल 124 पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने कुल 124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें से वन सेवा के लिए 14 और राज्य सेवा के लिए 110 पद रिक्त हैं। 23 जून को दो सत्रों में 53 जिला मुख्यालयों में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 553 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। वहीं वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 44 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

कितना है कट-ऑफ?

राज्य  सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का कट-ऑफ जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 160 है। एससी के लिए 148, एसटी के लिए 138, ओबीसी के लिए 156 और ईडब्ल्यूएस के लिए 154 है। वहीं वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 336, एससी के लिए 312, एसटी के 296, ओबीसी के लिए 330 और ईडब्ल्यूएस के लिए 332 है।

ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “What’s New” के सेक्शन पर जाएं।
  •  राज्य सेवा/वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा रिजल्ट/कट-ऑफ के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ़ खुलेगा। यहाँ अपना रोल नंबर चेक करें। जिन भी कैंडीडेट्स का रोल नंबर दिया रहेगा, वे मुख्य परीक्षा दे पाएंगे।

मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ का पीडीएफ़- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews