MPPSC SSE 2024: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 21 अक्टूबर से एग्जाम शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। 6 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
mppsc sse mains 2024

MPPSC SSE Mains 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Services Mains Examination) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एसएसई मेंस एग्जाम का आयोजन 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी। प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 5 सितंबर तक  रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी

आयोग ने मुख्य परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। आन्सर बुकलेट के जरिए परीक्षा आयोजित होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न के नीचे दिए गए स्थान पर ही उत्तर लिखना होगा। शब्दों की सीमा भी तय होगी। किसी दूसरे स्थान पर उत्तर लिखना अमान्य होगा। परीक्षार्थियों की संख्या और प्रशासनिक कारणों से केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है। अंग्रेजी माध्यम चयनित करने वाले आवेदकों को भी षष्ठ प्रश्न पत्र का हिन्दी मोड में ही उत्तर देना होगा।

करेक्शन और एप्लीकेशन फीस

एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 5 सितंबर तक जारी रहेंगे। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये है। अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 40 रुपये होगा। 9 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक आवेदक एप्लीकेशन में सुधार कर पाएंगे। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीखें 

  • 6 अगस्त से 5 सितंबर, 2024- आवेदन प्रक्रिया
  • 9 अगस्त से लेकर 7 सितंबर, 2024- करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा
  • 11 अक्टूबर, 2024- एडमिट कार्ड

परीक्षा का टाइम टेबल 

  • 21 अक्टूबर, 2024 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक- सामान्य अध्ययन-I
  • 22 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक- सामान्य अध्ययन- II
  • 23 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक- सामान्य अध्ययन- III
  • 24 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक- सामान्य अध्ययन- IV
  • 25 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक- सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण 
  • 26 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक- हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन 
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews