कक्षा 11वीं-12वीं कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए NCERT ऑफर कर रहा ये 8 फ्री कोर्स, घर बैठे होगी पढ़ाई 

एनसीईआरटी कॉमर्के स्टूडेंट्स के लिए कई कोर्स ऑफर कर रहा है। स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके इनका लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए कोई फीस भी लगेगी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
ncert free courses

AI Generated

फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफ़ॉर्म स्वयं पोर्टल पर एनसीईआरटी विज्ञान, आर्ट्स और कॉमर्स से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। एनरोलमेंट की तारीख 1 सितंबर है। इसके बाद नए स्टूडेंट्स इनका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 8 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

स्वयं पोर्टल शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक फ्री एजुकेशन पोर्टल है। इसपर सिर्फ एनसीईआरटी ही नहीं बल्कि कई संस्थान मुफ़्त में पढ़ाई करने का मौका है। वर्चुअल मोड में पढ़ाई होती है। अनुभवी शिक्षक इससे जुड़े होते हैं। सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।

लिस्ट में ये कोर्स शामिल (NCERT Free Courses)

इस लिस्ट में अकाउंटेंसी 11 पार्ट-1, बिजनेस स्टडीज 11वीं पार्ट-1, बिजनेस स्टडीज 12वीं पार्ट-1, इकॉमिक्स 11वीं और 12वीं पार्ट-1, मैथमेटिक्स 11वीं पार्ट-1, पार्ट-2 और मैथमेटिक्स 12वीं पार्ट-2 शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से स्टूडेंट्स इनका चुनाव कर सकते हैं। इन स्कूल लेवल कोर्सेस को बिना किस फीस ज्वाइन किया जा सकता है। सभी इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध हैं। पाठ्यक्रमों में क्लास वाइज़ अलग-अलग चैप्टर्स को विभिन्न मॉड्यूल में बांटा गया है। वीडियो लेक्चर्स और असाइनमेट भी शामिल किए गए हैं।

सर्टिफिकेट के लिए होगा एग्जाम

बता दें कि सभी पाठ्यक्रमों की शुरुआत अप्रैल 2024 में ही हो चुकी है। इन्हें 24 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। कोर्स का समापन 15 सितंबर 2025 को होगा। परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित होगी। 7 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एग्जाम में 60% स्कोर लाने वालों को सर्टिफिकेट मिलेगा।

कैसे ज्वाइन करें कोर्स?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर साइन इन/रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  • जरूर जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  • फिर कोर्स को सर्च करें। “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। इसके बाद कोर्स से जुड़ जाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews