NCVT ITI Result 2022 : जारी किया एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

ssc

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट 2022 के नतीजे जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर चेक कर सकते है, नतीजे फर्स्ट और सेकेंड ईयर दोनों परीक्षा के जारी किए गए हैं। आईटीआई रिजल्ट रोल नंबर, सेमेस्टर और परीक्षा का चयन कर देखा जा सकता है।

एनसीवीटी आईटीआई परीक्षा (NCVT ITI exams 2022) फर्स्ट और सेकेंड ईयर के लिए अगस्त माह में ही ली गई थी। उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स कम से कम 40 फीसदी तय किए गए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाएं

>> इसके बाद आईटीआई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

>> एनसीवीटी आईटीआई परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

>> अपना रोल नंबर, परीक्षा, सेमेस्टर और अन्य विवरण दर्ज करें।

>> एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews