NEET PG 2023: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, मार्च में परीक्षा, कम समय में ऐसे करें एग्जाम की तैयारी, जानें ट्रिक्स

NEET PG 2023: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, मार्च में परीक्षा, कम समय में ऐसे करें एग्जाम की तैयारी, जानें ट्रिक्स

NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 7 जनवरी यानि आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाईट natboard.edu.in और nbu.edu.in पर जाकर ऑनलाइन 27 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को होगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए एग्जाम का आयोजन होगा। इसके आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला उनके स्कोर के आधार पर MD/MS और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए होगा।

जरूरी तिथियाँ

  • आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 7 जनवरी 2023
  • आवेदन प्रक्रिया का समापन- 27 जनवरी 2023
  • करेक्शन विंडो खुलने की तिथि- 14 फरवरी से 17 फरवरी 2023
  • ऐड्मिट कार्ड- 27 फरवरी 2023
  • परीक्षा का आयोजन- 5 मार्च 2023
  • परिणाम की घोषणा- 31 मार्च 2023

कम समय के परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स 

नीट पीजी 2023 के परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। काफी समय शेष है। जिससे कई अभ्यार्थीयों की चिंता भी बढ़ चुकी होगी। कम समय में एग्जाम की तैयारी करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप भी अपनी तैयारी पूरी करना चाहते हैं तो इन बचे हुए दिनों में इन बातों का ख्याल जरूर रखें।

  • पिछले साल के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करना शुरू कर दें। साथ-साथ मॉक टेस्ट देते रहें। आप जीतने प्रश्नों को सॉल्व करेंगे अपना आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आपने जो पढ़ा है वो भी याद रहेगा।
  • जरूरी टोपिक्स के लिए अलग स्ट्रैटिजी बना लें। पिछले वर्ष के आधार पर यह पता चलेगा कि कौन से टॉपिक लगातार रिपिट होते हैं, उन्हें अच्छे से तैयार करें।
  • रिवीजन करना कभी ना भूले। अभी से ही अपने जो पढ़ा है उसे रिवाइज करना शुरू कर लें। जितनी बार हो सकते उतना रिवीजन करें। यदि आपके पास खुद के बनाए नोट्स हैं तो काफी अच्छा रहेगा।
  • परीक्षा की तैयारी के दौरान किसी भी सब्जेक्ट को इग्नोर करने की गलती ना करें। अभी पर ध्यान दें। अलग-अलग विषयों से जरूरी टोपिक्स और अपने मजबूत टोपिक्स का रिवीजन करते हैं।
  • एग्जाम हॉल में प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़े। कोई भी हड़बड़ी ना करें और खुद शांत रखकर परीक्षा दें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews