NEET PG 2023 Result: घोषित हुए नीट पीजी के परिणाम, जानें कट-ऑफ और काउन्सलिंग की डिटेल्स 

NEET PG 2023 Result: घोषित हुए नीट पीजी के परिणाम, जानें कट-ऑफ और काउन्सलिंग की डिटेल्स 

NEET PG 2023 Result: नेशनल बोर्ड एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने पास होने वाले छात्रों को बधाई भी दी है। NBE द्वारा 9 दिनों के रिकॉर्ड टाइम में रिजल्ट्स घोषित कीये गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट nbe.edu.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। जिसके लिए एप्लीकेशन आइडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। बहुत जल्द टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो जाएगी।

मेरिट लिस्ट के बाद होगी काउन्सलिंग

नीट पीजी 2023 का मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के रैंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने बाद मेडिकल काउन्सलिंग कमेटी द्वारा NEET PG Counselling का आयोजन होगा। यह प्रक्रिया 4 महीने बाद शुरू हो सकती है। जल्द ही ऑफिशियल वेबसाईट पर इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी हो सकती है।

इतना हो सकता है कट-ऑफ

  • जनरल- 50वां पर्सेन्टाइल
  • जनरल (PH)- 40वां पर्सेन्टाइल
  • एससी/एसटी/ओबीसी- 40वां पर्सेन्टाइल
  • एससी/एसटी/ओबीसी (PH)- 40वां पर्सेन्टाइल

ऐसे चेक करें रिजल्ट्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट nbe.edu.in पर जाएं।
  • फिर नीट पीजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट्स के बटन पर क्लिक करें।
  • फिर नीट पीजी रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नोटिस स्क्रीन पर खुलेगा। उसमें NEET-PG 2023 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ़ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अपने रोल नंबर के हिसाब से स्कोर और रैंक चेक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews