बड़ी अपडेट: NEET PG 2025 रिजल्ट जारी, जानें कट-ऑफ और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

नीट पीजी रिजल्ट जारी हो चुका है। स्कोरकार्ड की तारीख भी सामने आ चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को काउन्सलिंग में शामिल होने की अनुमति होगी। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
NEET PG 2025

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने 19 अगस्त को नीट पीजी रिजल्ट (NEET PG 2025) घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में सिंगल शिफ्ट में 3 अगस्त 2025 आयोजित किया गया। रैंक और स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी समेत अन्य पीजी मेडिकल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में होगा।

एनबीईएमएस जल्द ही उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी करेगा। 28 अगस्त के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषय, कुल अंक, प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी। लॉग  इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिशन और वेरीफिकेशन के दौरान इसकी जरूरत पड़ेगी।

नीट यूजी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने में सर्वर एरर कारण कुछ समस्या हो सकती है या वेबसाइट धीरे चल सकती है। उम्मीदवारों इंतजार करने की सलाह दी जाती है। कुछ समय बाद वेबसाइट फिर से सही काम करने लगी।

अब आगे क्या?

चयनित उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हो पाएंगे। ऑल इंडिया कोटा के 50% के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा किया जाएगा। वहीं 50% सीट स्टेट कोटा के लिए रिजर्व की गई है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर नीट पीजी टैब को सेलेक्ट करें।
  • अब नीट पीजी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।। यहां अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

इतना होगा कट-ऑफ 

  • जनरली-ईडब्ल्यूएस-  50 पर्सेंटाइल (800 में से 276 अंक)
  • एसटी/एससी/ ओबीसी कैंडिडेट- 40 पर्सेंटाइल (235 अंक)
  • जनरल-पीडब्ल्यूडी- 45 पर्सेंटाइल (255 अंक)

ये हैं टॉप 7 पीजी मेडिकल कॉलेज 

  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस, बैंगलोर
  • संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ
  • बनारस हिंदू हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  • केजीएमयू, लखनऊ
  • मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई
  • जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
  • वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सरफदगंज हॉस्पिटल, नई दिल्ली
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews