नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी (NEET PG 2026) एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रवेश पत्र 24 अगस्त को नहीं बल्कि 25 अगस्त को जारी किए जाएंगे। नोटिस में NBEMS ने कहा कि, “कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम और मेघालय से संबंधित अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए तारीख को में बदलाव किया गया है।”

हालांकि परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त को ही जारी हो चुकी है। इससे पहले प्रवेश पत्र 27 अगस्त को जारी होने वाले थे। लेकिन तारीख को बदलकर 24 अगस्त कर दी गई थी। एमडी, एमएस और अन्य पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड और सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। रिजल्ट 30 सितंबर को जारी होगा। इंटर्नशिप पूरी करने की डेडलाइन भी 30 सितंबर है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीट पीजी 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  4. यूजर आईडी और पासवर्ड समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

पेपर लीक अफवाहों को लेकर भी अलर्ट जारी 

एनबीईएमएस ने पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों का खंडन किया है। उम्मीदवारों के लिए अलर्ट जारी किया है। अफवाह और सत्यापित सोशल मीडिया पोस्ट या किसी थर्ड पार्टी द्वारा प्रसारित संदेशों पर विश्वास न करने को कहा गया है। अपडेट या सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के साथ अन्य संचार माध्यमों के जरिए शेयर की गई सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।