जल्द जारी होगा NEET PG 2026 एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

नीट पीजी एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी होने वाला है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NEET PG 2026

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 30 अगस्त को होने वाला है। आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in के मुताबिक प्रवेश पत्र 24 अगस्त को जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित तारीख यानि 11 अगस्त को शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती को लेकर उम्मीदवार NBE हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 799616533 पर कॉल करना होगा। यह सुविधा सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी A4 साइज और रंगीन होनी चाहिए।

एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • नीट पीजी रोल नंबर
  • एप्लीकेशन आईडी
  • कैटेगरी
  • जन्मतिथि
  • PwBD स्टेटस
  • सेंटर कोड
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट क्लोजिंग टाइम
  • जरूरी गाइडलाइंस

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नीट पीजी पोर्टल को सिलेक्ट करें।
  3. Log in सेक्शन में जाकर “डाउनलोड एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुलेगा। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. प्रवेश पत्र का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

परीक्षा का टाइम टेबल 

30 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी भाषा में चार उत्तर के लिए चार विकल्प मिलेंगे, जिसमें से कोई एक ही सही होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे है। सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews