NEET PG 2026 से जुड़े नियमों में हुए कई बड़े बदलाव, अभ्यर्थी जरूर जान लें, 30 अगस्त को परीक्षा 

नीट पीजी के आवेदन जारी हैं। NBEMS ने इस बार नियमों में कई बदलाव किए हैं। आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। पैटर्न भी बदला गया है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
NEET PG 2026

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी (NEET PG 2026) के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब अब परीक्षा शहर का आवंटन “पहले आओ और पहले पाओ” के आधार पर नहीं किया जाएगा। इस नियम को खत्म करने का फैसला लिया गया है। मतलब जब जल्दी आवेदन जमा करने पर भी कोई फायदा नहीं मिलेगा।

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान शहर नहीं बल्कि तीन पसंदीदा राज्यों को सेलेक्ट करना होगा। पहली प्राथमिकता एप्लीकेशन में बताए गए कॉरेस्पोंडेंस स्टेट की होनी चाहिए। वहीं बाकी दो पड़ोसी राज्य होने चाहिए। जिसके लिए एक वैध कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस प्रूफ के अनिवार्य होगा और इसे जमा करने के बाद को भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी। हालांकि सुरक्षा, तकनीकी और लॉजिस्टिक कारणों को लेकर देश भर के कहीं भी परीक्षा शहर या केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

आधार और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य 

नीट पीजी के लिए आधार आधारित और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है। उम्मीदवारों को आधार को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी गई है। वहीं उम्मीदवारों को अपनी उंगलियों, हथेलियां पर मेहंदी, रंग, स्याही या पेंट न लगाने की सलाह दी गई है। ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। आवेदन के दौरान हालिया फोटोग्राफ (अधिकतम 3 महीने पुरानी) अपलोड करने की सलाह भी दी गई है।

परीक्षा पैटर्न में भी हुए बदलाव 

नीट पीजी के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है। बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 200 से घटकर 180 कर दी गई है। वहीं परीक्षा इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में सिंगल शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। कुल पांच सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक में 36 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 42 मिनट की अवधि निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को पिछले सेक्शन में वापस जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी।

जरूरी तारीखों को जान लें 

नीत पीजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक जारी रहेगी। एडिट विंडो 25 से लेकर 28 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। सिलेक्टिव एडिट विंडो 31 जुलाई से लेकर10 अगस्त तक खुला रहेगा। परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त को जारी होगी, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews