NEET PG 2026 को लेकर अहम नोटिस जारी, सिलेक्टिव एडिट विंडो की तारीख आगे बढ़ी, शहर सूचना पर्ची जल्द  

नीट पीजी सिलेक्टिव एडिट विंडो की डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी होगी। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
NEET PG 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को नीट पीजी (NEET PG 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक सिलेक्टिव एडिट विंडो की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यह सुविधा अब 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2026 तक मिलेगी। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in पर लिंक एक्टिव होगा। इससे पहले इसकी डेडलाइन 10 अगस्त थी।

सिलेक्टिव एडिट विंडो के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपलोड किए गए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन में सुधार की अनुमति होगी। एनबीई ने नोटिस में “सिलेक्टिव एडिट विंडो बंद होने के बाद देखा गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने निर्देश के अनुसार अपनी तस्वीर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को आखिरी मौका देने का फैसला लिया गया है।” नोटिस में स्पष्ट किया है कि अगर उम्मीदवार सिलेक्टिव एडिट विंडो के दौरान फोटोग्राफर, हस्ताक्षर या थंब इंप्रेशन में सुधार नहीं कर पाते हैं, तो उनके आवेदन हो सकते हैं।

इमेज संबंधित गड़बड़ी वाले आवेदक की लिस्ट जारी 

ऐसे उम्मीदवार जिनके में गड़बड़ी है, उन्हें ईमेल के जरिए इमेज के स्टेटस के बाद जानकारी दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके फोटोग्राफ के अप्रूवल या रिजेक्शन का स्टेटस देख सकते हैं। इमेज से संबंधित दिशा निर्देशों को इंफॉर्मेशन बुलेटिन पढ़ने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी जिन्हें आवेदन में सुधार करने की जरूरत है, उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें आवेदन संख्या, गलत कैप्चर किए गए फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट के बारे में बताया गया है।

शहर सूचना पर्ची जल्द 

एनबीईएमएस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक नीट पीजी शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त को जारी हो सकती है। हालांकि समय को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई थी। न ही अब तक लिंक एक्टिव किया गया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। सिटी इंटीमेशन स्लिप को लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और जरूरी गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का नाम या पता नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र 27 अगस्त को जारी होंगे। परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होने वाली है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.inपर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट पीजी के टैब पर क्लिक करें।
  3. सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। इससे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews