NEET PG 2023: नीट पीजी का कटऑफ घटकर शून्य हुआ, MCC द्वारा नोटिस जारी, राउन्ड-3 काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

NEET PG 2023: नीट पीजी का कटऑफ घटकर शून्य हुआ, MCC द्वारा नोटिस जारी, राउन्ड-3 काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

NEET PG 2023: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश स्नातकोत्तर (नीट पीजी) के कटऑफ को लेकर मेडिकल काउन्सिल कमिटी ने बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने काउन्सिलिंग के लिए कटऑफ को घटाकर शून्य (Zero) करने का फैसला लिया है। इस संबंध में एमएमसी ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा में भाग लिया था, वे राउन्ड- 3 काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राउन्ड-3 काउन्सलिंग का शेड्यूल जारी

एमएमसी ने नीट पीजी राउन्ड-3 काउन्सिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 22 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। 26-27 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया चलेगी। 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मेडिकल छात्रों को अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नोटिस में MCC ने कहा, “नीट पीजी काउन्सलिंग 2023 के लिए पीजी पाठ्यक्रम के लिए योग्यता प्रतिशत को MoHFW द्वारा घटाकर सभी श्रेणियों के लिए शून्य (Zero) कर दिया गया है।”

आईएमए और फोर्डा ने की थी कटऑफ में कटौती की अपील

बता दें कि हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया को पत्र लिखकर नीट पीजी कटऑफ में 30% कटौती करने की मांग रखी सामने रखी थी। ताकि क्लिनिकल और गैर क्लिनिकल शाखाओं की ज्यादा-से-ज्यादा सीटें भरी जा सके हैं। वहीं फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टस एसोसिएशन (FORDA) ने भी केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय को कट-ऑफ को कम करने की अपील की थी।’जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने अप्रूव कर दिया। इस फैसले का फायदा नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने होने सभी उम्मीदवारों को उन्हें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews