बड़ी अपडेट, NBEMS जल्द घोषित करेगा NEET PG का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर, जानें डिटेल 

नीट पीजी के रिजल्ट इस महीने से अंत तक जारी होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET PG 2024

NEET PG Result 2024: बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने के अंत तक रिजल्ट जारी होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज़ कट-ऑफ भी जारी किए जाएंगे। सबसे पहले प्रोविजिनल आन्सर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। फाइनल आन्सर-की के बाद रिजल्ट घोषित होंगे। उसके बाद स्कोरकार्ड जारी होंगे। रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और अंक उपलब्ध होंगे।

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

11 अगस्त रविवार को देशभर के 170 शहरों के 416 केंद्रों पर नीट पीजी परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम में 2,28,540 उम्मीदवार शामिल हुए थे। एनबीईएमएस के हालिया नोटिस के मुताबिक  सीईटी सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए AIIMS दिल्ली द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं के आधार पर नीट पीजी का रिजल्ट तैयार करेगा।

पिछले साल कब जारी हुए थे परिणाम?

बता दें कि नीट पीजी का आयोजन 5 मार्च को आयोजित किया गया था। रिजल्ट 14 अगस्त को घोषित हुए थे। एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए जनरल और ईडब्ल्यूकट-ऑफ अंक 291 था। जनरल-पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों का कट-ऑफ 274, एससी/एसटी और ओबीसी का 257 था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट पीजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अपना स्कोर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकालकर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews