NEET UG 2022: NTA ने जारी की परीक्षा की Answer Key और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड, जानें

neet 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर Answer Key देख सकते हैं। साथ ही एनटीए ने OMR रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। NEET UG की परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। बहुत जल्द रिजल्ट्स की घोषणा भी हो सकती है। कट-ऑफ स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कोर्स में होगा।

यह भी पढ़े… RPSC Exam : इस तारीख को होंगी शिक्षा विभाग में 16 हजार पदों के लिए परीक्षा

बता दें की NEET UG की परीक्षा में प्रत्येक सही प्रश्न पर 4 अंक और गलत आन्सर पर 1 नेगटिव मार्किंग होती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों ऑब्जेक्शन के लिए सितंबर 2022 तक का समय दिया है, इसके बाद विंडो बंद कर दिए जाएंगे। बता दें की यह प्रोविजनल आन्सर की है, फाइनल की जारी होने में कुछ दिनों का समय शेष है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 सितंबर को फाइनल आन्सर की जारी हो सकते हैं।  Answer Key और OMR रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “NEET UG 2022 Answer Key” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब आपका लॉगिन डिटेल्स डाले।
  • अब आपके स्क्रीन पर NEET UG 2022 Answer Key का ऑप्शन दिखेगा।
  • स्क्रॉल करते हुए अब आप आन्सर की देख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews