NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द खुलेगा चैलेंज विन्डो, OMR रिस्पॉन्स शीट जारी, जानें अपडेट

NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द खुलेगा चैलेंज विन्डो, OMR रिस्पॉन्स शीट जारी, जानें अपडेट

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट (OMR Response Sheet) जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीट यूजी की ओएमआर शीट रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अब तक ऑफिशियल वेबसाइट पर इससे संबंधित नोटिस जारी नहीं किया गया है।
एनटीए ने अब तक प्रोविजनल आन्सर-की को लेकर कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। संभावनाएं है कि मणिपुर में नीट यूजी परीक्षा समाप्त होने के बाद Answer Key जारी होगी। परीक्षा का आयोजन 6 जून को होने वाला है। आन्सर-की के साथ आपत्ति दर्ज करने का विंडो भी खुलेगा, उम्मीदवार 200 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क भुगतान कर आन्सर-की और प्रश्न को चैलेंज कर पाएंगे। जिसके बाद फाइनल आन्सर-की जारी की जाएगी। अपडेट्स के लिए कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

वहीं पिछले ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट्स 20-25 जून के बीच  में जारी होंगे। बता दें कि इस साल 7 मई को देश के 499 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews