NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, मई में होगी परीक्षा

NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, मई में होगी परीक्षा

NEET UG 2023: कुछ दिनों में नेशनल एलीजीबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (यूजी) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट घोषित कर सकता है। उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाईट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च या मार्च के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है।

इस दिन होगी परीक्षा

बता दें इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर छात्रों को देश के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। कक्षा 12 के छात्र या बारहवीं पास भी आवेदन करते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का विज्ञान के स्ट्रीम से होगा अनिवार्य होगा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी शामिल होगा। एनटीए पहले ही परीक्षा की तारीख घोषित कर चुका है। नीट यूजी के एग्जाम 7 मई, 2023 से शुरू होंगे।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट neet.nta.nic.in पर विजिट करें। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। लिंक पर जाते ही अपनी डिटेल्स सही-सही डालें। अब एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करके, फीस का भुगतान करें। अंतिम में आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन करने समय इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए:-

  • रजिस्ट्रेशन के बाद सुधार का मौका किसी भी स्टेज में नहीं मिलता।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करने से पहले एक बार फॉर्म को अच्छे से चेक कर लें।
  • फोटोग्राफी, फिंगर्स और थंब इंप्रेसन और हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ लें।
  • ईमेल आइडी वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी जाएगा, इस बात का ख्याल रखें।
  • प्रश्न पत्र के मीडियम को सावधानी पूर्वक चुने।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews