NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 6 जून तक करें आपत्ति दर्ज

NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 6 जून तक करें आपत्ति दर्ज

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलीजिबीलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) की प्रोविजनल आन्सर-की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। चैलेंज विंडो भी खुल चुका है। उम्मीदवार 6 जून तक ओएमआर और रिस्पॉन्स शीट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बता दें कि यह फाइनल आन्सर-की नहीं है। उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए फाइनल आन्सर-की जारी करेगा। 4 जून को OMR Response Sheet जारी हो चुकी है, जिसे चैलेंज करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 200 रुपये फीस तय की गई है। मंगलवार के बार किसी प्रकार का ऑबजेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नीट यूजी 2023 परीक्षा 7 मई को देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई है। मणिपुर में 6 जून को परीक्षा होने जा रही है। संभावनाएं है कि एनटीए इस सप्ताह परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए NEET UG Answer Key 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आन्सर-की का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • आप चाहे तो इसका प्रिन्टआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews