NEET UG 2024: नीट यूजी आन्सर-की और OMR रिस्पॉन्स शीट जल्द होगा जारी, 14 जून को आएगा रिजल्ट, जानें अपडेट

नीट यूजी का रिजल्ट 14 जून को जारी होगा। इससे पहले आन्सर-की और ओएमआर रिस्पॉन्स शीट जारी होगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 
neet ug 2024

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार नीट यूजी का रिजल्ट इस साल 14 जून को घोषित होगा। इससे पहले उत्तर कुंजी (Answer Key) और OMR रिस्पॉन्स शीट जारी होगा। हालांकि एनटीए ने अब तक आन्सर-की को लेकर कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवार ऑफिशियल exams.nta.ac.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही प्रोविनजल आन्सर-की पर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।जिसे बाद एनटीए फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करेगा।  अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

571 शहरों में हुई थी परीक्षा

5 मई को देशभर के 571 शहरों में स्थित 4750 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसके अलावा देश के 14 शहरों में भी एग्जाम आयोजित हुए थे। इसमें 24 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय दो सेक्शन में बंटा होता है। सेक्शन ए में 35 और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होते हैं। सेक्शन बी के 10 प्रश्नों को अटेम्पट करना जरूरी होता है।

मार्किंग स्कीम की बात करें तो सेक्शन ए के लिए प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर पर पर 1 अंक काटे जाते हैं। अनुत्तरित के लिए 0 अंक मिलते हैं। सेक्शन बी के 10 प्रश्नों के लिए भी यही मार्किंग स्कीम होती है। अभ्यर्थी पर निर्भर करना है, वह कौन-से प्रश्नों को अटेम्पट करता है।

612 मेडिकल कॉलेजों में होगा छात्रों का दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के तहत छात्रों का दाखिला भारत में टॉप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस/बीडीएस/आयुष कोर्स के लिए होता है। परीक्षा का कट-ऑफ छात्रों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर और सीटों की संख्या के आधार पर तय किया जाता है। इस बार 612 मेडिकल कॉलेज और 315 डेंटल कॉलेज में उम्मीदवारों का दाखिला होगा।

संभावित कट-ऑफ

रिजल्ट के बाद पासिंग अंक की घोषणा होगी। पिछले वर्षों के हिसाब इस बार जनरल के लिए नीट यूजी का संभावित कट-ऑफ अंक 50 पर्सेंटाइल हो सकता है। ओबीसी के लिए संभावित कट-ऑफ 40 पर्सेंटाइल, एससी के लिए 40 पर्सेंटाइल और एसटी के लिए 40 पर्सेंtटाइल हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews