NEET UG 2024: नीट यूजी पेपर लीक को लेकर NTA ने जारी किया बयान, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

नीट यूजी पेपर लीक से जुड़े खबरों का खंडन एनटीए ने कर दिया है। इस संबंध में अहम नोटिस भी जारी किया है।
neet ug 2024

NEET UG 2024: नीट यूजी की परीक्षा 5 मई यानि आज समाप्त हो चुकी है। देशभर के 557 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में परीक्षा का आयोजन हुआ। सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही पेपर लीक के खबरों का खंडन कर दिया है।

क्या है मामला?

दरअसल, नीट यूजी परीक्षा के दौरान एनटीए के ध्यान में आया कि गर्ल्स हायर सेकन्डेरी मॉडल स्कूल, मंदिर, मानटाउन, सवाई, माधोपुर परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक द्वारा प्रश्न पत्रों के गलत वितरण की घटना हुई थी। पर्यवेक्षकों द्वारा इसे रोकने के कोशिश के बाद भी कुछ कैंडीडेट्स प्रश्नपत्रों के साथ परीक्षा केंद्र छोड़ गए।

एनटीए ने कही ये बात

इस मामले में एनटीए ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा, “इस घटना के अलावा नीट यूजी 2024 परीक्षा सुचारु रूप से हुई और देश भर के अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। इस घटना ने अन्य केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता से समझौता नहीं किया।” एजेंसी ने बताया कि इस केंद्र में 5 मई को परीक्षा का आयोजन भी किया, करीब 120 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए।

प्रश्न या जानकारी के लिए हेल्पलाइन

छात्रों के हित में एनटीए हेल्प डेस्क गठित किया है। अभ्यर्थी 011-40759000 पर किसी प्रश्न या जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। neet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। अपडेट्स के लिए www.nta.ac.in और exams.nta.ac.in/NEET / पर जा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews