NEET UG 2025 काउंसलिंग राउंड-1 फाइनल रिजल्ट जारी, MCC ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट जारी हो चुका है। 14 अगस्त से एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा। एम्स दिल्ली ने भी सीट मैट्रिक्स को लेकर नोटिस जारी किया है। आइए जानें आपके रैंक के हिसाब से किस कॉलेज और कोर्स में दाखिला मिलेगा?
neet ug couselling 2025

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 फाइनल रिजल्ट 13 अगस्त को उपलब्ध हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने इससे संबंधित (NEET UG 2025 Counselling Result 2025) नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी गई है, जिसका पालन उन्हें करना होगा।

उम्मीदवारों को आवंटित  कॉलेज या संस्थानों में एडमिशन के लिए 14 अगस्त से रिपोर्ट कर सकते हैं। काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एम्स दिल्ली एक सीट हटाई 

एम्स दिल्ली में राउंड-1  सीट मैट्रिक्स  में बदलाव किया है। इससे जुड़ा नोटिस भी बुधवार को जारी किया है। एसी (पीडब्ल्यूडी) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एक सीट डिलीट कर दिया  गया है। यह कदम कबीर पहाड़िया बनाम नेशनल मेडिकल काउंसिल और अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत उठाया गया है।

एमसीसी ने उम्मीदवारों को दी ये 3 सलाह 

  • उम्मीदवार कॉलेज में रिपोर्ट करने से पहले एमसीसी के ऑफिशिययल वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना ना भूलें।
  • वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी ऑरिजिनल दस्तावेजों और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी को अपने साथ जरूर लेकर जाए।
  • काउंसलिंग शेड्यूल में दिए गए समय सीमा के भीतर ही संस्थानों में रिपोर्ट करें। आखिरी तारीख खत्म होने के बाद दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये हैं टॉप 5 मेडिकल कॉलेज 

एम्स दिल्ली एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए पहले नंबर पर आता है। इसमें AIR 50 उम्मीदवारों को दाखिला मिलेगा। वहीं दूसरे नंबर पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सरफदगंज हॉस्पिटल नई दिल्ली है। तीसरे नंबर पर JIPMER पुडुचेरी, चौथे नंबर पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली और 5वें नंबर पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सूरत है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजी मेडिकल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब “नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 फाइनल रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुलेगा।
  • यहां अपने रैंक और कैटेगरी के हिसाब से आवंटित कॉलेज को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews