MCC का ऐलान: NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 के लिए चॉइस फिलिंग तारीख आगे बढ़ी, नई सीटें भी जोड़ी गई

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एमसीसी ने अहम नोटिस जारी किया है। तीसरे चरण के लिए चॉइस लॉकिंग डेट में बदलाव हुआ है। 100 से अधिक सीटों को जोड़ा गया है। आइए जानें और क्या अपडेट है?
NEET UG Counselling 2025

नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण (NEET UG 2025 Counselling) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 4 अक्टूबर को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया गया है। नई सीटों को जोड़ने का ऐलान एमसीसी ने किया है। चॉइस फिलिंग  प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि अब तक नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एनसीसी ने नोटिस में बताया कि 3 अक्टूबर को डीजीएचएस द्वारा नई सीटों को जोड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसे देखते हुए तीसरे चरण सीट मैट्रिक्स में नए सीटों को जोड़ा गया है जिसका इस्तेमाल उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए कर सकते हैं। आगे कमिटी ने कहा, ” इतना ही नहीं कुछ अन्य सीटें भी जोड़ी जा सकती है। इसलिए चॉइस फिलिंग को अगले निर्देश तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आगे की अपडेट के लिए ऑफिशल वेबसाइट के संपर्क में रहे।”  बता दें राउंड-3 में एमबीबीएस, बीजीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए कल 4921 सीटों की घोषणा पहले की गई थी। अब 138 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया गया है।

उम्मीदवार जल्द पूरा करें ये काम 

  • नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3  के लिए रजिस्ट्रेशन रिसेट ऑप्शन का विकल्प उम्मीदवारों को 5 अक्टूबर 2025 सुबह 10:00 बजे तक मिलेगा।
  • पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पोर्टल 7 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवार एमसीसी द्वारा निर्धारित किए गए डिसेबिलिटी सेंटर पर जाकर पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बिना उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट कब?

एमसीसी ने 13 सितंबर का संशोधित शेड्यूल जारी किया था। जिसके मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 6 से 7 अक्टूबर को होगी। वहीं परिणाम की घोषणा 8 अक्टूबर को होने वाली है। उम्मीदवारों को 9 से 17 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट/ज्वाइन करने का मौका मिलेगा। वहीं कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन 18 से 19 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। जिसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews