NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 शेड्यूल में फिर हुआ बदलाव, अब इस दिन तक कर पाएंगे कॉलेज में रिपोर्ट

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। शेड्यूल में बदलाव हुआ है। कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख आगे बढ़ाई गयी है।  उम्मीदवारों की इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने 13 नीट यूजी (NEET UG 2025) काउंसलिंग राउंड-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके बाद शेड्यूल में भी संशोधन किया गया है। अब उम्मीदवार आवंटित कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 14 अगस्त से लेकर 22 अगस्त के बीच रिपोर्ट कर पाएंगे। 23 अगस्त को संस्थाओं द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा। कॉलेज में रिपोर्ट और जॉइनिंग के लिए 9 दिन का समय छात्रों को दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

इससे पहले रिपोर्टिंग या जॉइनिंग की तारीख 9 अगस्त से 18 अगस्त निर्धारित की गई थी। 19 और 20 अगस्त तक वेरिफिकेशन होने वाला था। नीट यूजी में सफल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपने रैंक और कैटेगरी के हिसाब से आवंटित कोर्स और कॉलेज का नाम चेक कर सकते हैं। कॉलेज में रिपोर्ट करते समय अपने साथ जरूरी ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ  3- 4 सेल्फ अटेस्टेड  फोटो कॉपी जरूर रखें। कॉल लेटर और फीस पेमेंट रिसिप्ट को रखना न भूलें।

इन दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी 

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • फोटो आईडेंटिटी प्रूफ
  • कक्षा दसवीं और बारहवीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • EWS सर्टिफिकेट
  • डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • माइनॉरिटी सर्टिफिकेट
  • प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राउंड-2 काउंसलिंग पर क्या अपडेट?

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। जिन उम्मीदवारों को राउंड-1  में सीट आवंटित नहीं किए गए हैं, वे राउंड-2  के लिए आवेदन कर सकते हैं।  अंदाजा लगाया जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। हालांकि इससे संबंधित कोई भी अधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। पिछले शेड्यूल के मुताबिक 12 से 20 अगस्त के बीच राउंड-2 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चलने वाला था। लेकिन एमसीसी ने राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया को कई बार रोका। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews