NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, राउंड-1 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी 

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। एमपी स्टेट काउंसलिंग पर भी अपडेट आई है।
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 रिजल्ट का इंतजार मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने खत्म कर दिया है। 12 अगस्त को प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी हो चुके हैं।जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन  क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एमसीसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यदि परिणाम में कोई भी गड़बड़ी दिखती है तो उम्मीद इसकी जानकारी तुरंत दे सकते हैं।

विसंगति को लेकर उम्मीदवार mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं। यह सुविधा 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को फाइनल माना जाएगा।  एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट में बदलाव हो सकता है। यह केवल सांकेतिक है। अभ्यर्थी इस पर किसी प्रकार का अधिकार नहीं जता सकते। न ही कोर्ट में चुनौती दी जा सकती। वह प्रोविजनल रिजल्ट घोषणा होने के बाद और आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज या संस्थान में संपर्क करने की सलाह दी गयी है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (NEET UG 2025 Counselling)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग के विकल्प को चुनें।
  • फिर “नीट यूजी काउंसलिंग 2025 रिजल्ट राउंड-1” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।
  • इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज का नाम, रैंक, आवंटित कोटा ,कोर्स, कैटेगरी. उम्मीदवार की कैटेगरी जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
  • उम्मीदवार अपने रैंक और कैटेगरी के हिसाब से आंवटित संस्थान का नाम और कोर्स चेक करें।
  • इसके बाद इस लिस्ट को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार सीट आवंटन रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पर भी अपडेट 

मंगलवार को डिपार्मेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश में एमपी स्टेट रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए नीत यूजी काउंसलिंग की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध  हुई है। इसमें उम्मीदवार का नाम, जेंडर, रोल नंबर, नीट यूजी रैंक, एमपी स्टेट रैंक, परसेंटाइल और अन्जाय नकारी दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews