NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 कब शुरू होगा? तारीख घोषित, MCC ने जारी किया अहम नोटिस 

नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी। आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया जाएगा। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब उम्मीदवार 23 नहीं बल्कि 25 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट कर पाएंगे। 
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 (NEET UG 2025 Counselling) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने तारीख की घोषणा कर दी है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 29 अगस्त को शुरू होगा। जल्द ही संशोधित शेड्यूल  जारी किया जाएगा। एमसीसी ने इससे संबंधित नोटिस 23 अगस्त को जारी किया है। अपडेट के लिए नियमित तौर ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एमसीसी ने नोटिस में कहा कि, “राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकादेमिक सेशन 2025 के लिए एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 में नए अधिकृत एमबीबीएस सीटों को शामिल करने के लिए सक्षम पदाधिकारी ने राउंड-2 काउन्सलिंग प्रोसेस 29 अगस्त 2025 से शुरू करने का फैसला लिया है।”

बता दें कि पहले काउंसलिंग राउंड 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 से लेकर 26 अगस्त तक चलने वाली थी। वहीं चॉइस लॉकिंग और फीलिंग के लिए 22 और 26 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई थी। एलॉटमेंट प्रोसेस 27 और 28 अगस्त को होने वाला था। परिणाम के घोषणा की 29 अगस्त 2025 को होने वालों है। उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करने का निर्धारित समय 30 अगस्त से लेकर 5 सितंबर था। 6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन होने वाला था।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “यूजी मेडिकल” के ऑप्शन को चुनें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां कैंडीडेट्स एक्टिविटी बोर्ड के सेक्शन में जाकर “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नीत यूजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • पासवर्ड क्रिएट करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसे सेव कर लें।
  • इसके बाद अपना नाम,, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, रोल नंबर, स्कोर और अपनी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के दौरान पसंद के कॉलेज और कोर्स को चुनें।

एमपी नीट यूजी काउन्सलिंग पर भी अपडेट 

एमपी नीत यूजी काउंसलिंग को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। राउंड- 1 काउंसलिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। उम्मीदवार आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए 20 अगस्त से लेकर 25 अगस्त 2025 तक रिपोर्ट कर सकते हैं। 26 अगस्त तक एडमिशन कैंसिल करने की अनुमति होगी। राउंड 2 के लिए अपग्रेडेशन की सुविधा 20 से लेकर 26 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले उम्मीदवारों को 23 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट करने का समय दिया गया था। एडमिशन कैंसिल करने की सुविधा 24 अगस्त तक दी गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews