MCC का बड़ा फैसला: NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 फिर स्थगित, 3 सितंबर तक मिलेगी ये सुविधा 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 के लिए एमबीबीएस सीटों में वृद्धि हुई है। एमसीसी ने भी AIQ काउंसलिंग राउन्ड-1 के लिए सीट छोड़ने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए दूसरे राउन्ड का पोर्टल एक्टिव हो चुका है। 
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025) राउन्ड-2 प्रोसेस 29 अगस्त से शुरू होने वाला था। लेकिन एक बार फिर से इसे स्थगित करने का फैसला मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने लिया है। अब तक संशोधित शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एमसीसी ने राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट छोड़ने की तारीख आगे बढ़ा दी है।

अब बिना 3 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक राउन्ड-1 में आवंटित सीटों को छोड़ सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट त्याग करने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट को जब्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा 25 सितंबर तक उपलब्ध थी। काउंसलिंग का दूसरा राउन्ड सितंबर में शुरू हो सकता है। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में जाकर सीट कंफर्मेशन लेना होगा।

यदि कोई उम्मीदवार अपनी सीट को छोड़ना चाहता है, तो कॉलेज में इसकी जानकारी देनी होगी और त्यागपत्र प्राप्त करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अब तक कंफर्मेशन लेटर नहीं लिया है, उन्हें कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।

पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स के लिए राउन्ड-2 पोर्टल एक्टिव 

एमसीसी ने पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए राउंड 2 लिंक एक्टिव कर दिया है, यह प्रोसेस 9 सितंबर तक जारी रहेगा।  13 नए डिसेबिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। उम्मीदवार निर्धारित डिसेबिलिटी सेंटर को वैलिड UDID कार्ड के साथ विजिट करके डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह दस्तावेज मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए अनिवार्य होगा।

एमपी नीट यूजी पर भी अपडेट 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। दूसरे राउंड के लिए एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया गया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन 28 अगस्त को DME ने जारी किया था। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेज (शासकीय मेडिकल कॉलेज, श्योपुर और शासकीय मेडिकल कॉलेज, सिंगरौली) प्रत्येक में 100 सीटों के प्रवेश की अनुमति दी है। स्टेट कोटा के तहत प्रत्येक कॉलेज में 85 एमबीबीएस सीट के दूसरे राउन्ड रिक्तियां में जोड़ी जाएंगी।

इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर को शैक्षणिक क्षेत्र 2025- 26 के लिए नीट काउंसलिंग में निर्धारित प्रवेश क्षमता के साथ भाग लेने की अनुमति भी दी है।  इस कॉलेज की 250 एमबीबीएस सीटें एमपी राज्य काउंसलिंग के दूसरे राउंड में शामिल होंगी। आज रात 8:00 बजे तक उम्मीदवार दूसरे राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews