NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 के लिए अहम नोटिस जारी, 9 सितंबर तक निपटाएं ये 2 काम

नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 को लेकर एमसीसी ने नोटिस जारी किया है। 9 सितंबर तक पीडबल्यूडी पोर्टल एक्टिव रहेगा। मंगलवार को चॉइस लॉकिंग प्रोसेस भी खत्म होने वाला है। 
NEET UG Counselling 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 (NEET UG 2025) के लिए पीडबल्यूडी पोर्टल 9 सितंबर 12:00 बजे तक खुला रहेगा। कैंडीडेट्स को निर्धारित समय के भीतर डिसेबिलिटी सेंटर पर जाकर अपनी जांच करवाने और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने का निर्देश दिय है।  इसके लिए उन्हें वैध UDID कार्ड के साथ केंद्रों पर उपस्थित होना होगा।

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 सितंबर तक जारी रहेगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए यह आखरी मौका होगा। उम्मीदवारों को सही समय पर यह काम निपटानर की सलाह दी जाती है। ताकि एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीट आवंटन प्रोसेस में शामिल हो सकें। सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 10 से लेकर 11 सितंबर तक जारी रहेगा। परिणाम की घोषणा 12 सितंबर को होगी।

कब तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट?

13 से 19 सितंबर के बीच उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। 20 से 21 सितंबर के बीच डेटा का सत्यापन किया जाएगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट में नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोर कार्ड, अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैटिगरी सर्टिफिकेट, पीडबल्यूडी  सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और फीस पेमेंट रिसिप्ट  शामिल हैं।

कैसे करें सीट लॉकिंग?

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाएं।
  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके साइन इन करें।
  •  चॉइस फिलिंग और लॉकिंग टैब पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध कोर्स के मेडिकल और डेंटल कॉलेज की लिस्ट नजर आएगी।
  • स्टेट, इंस्टीट्यूशन और कोर्स को सर्च करें। इसके लिए आप फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अपने पसंद के हिसाब से कॉलेज और कोर्स को चुनें। यह आपके प्रेफरेंस लिस्ट में जुड़ते जाएंगए।
  • फिर “सेव एंड कंटिन्यू” बटन पर क्लिक करें और चॉइस को लॉक करें।
  • इसके बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होती।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews