NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट: राउंड-2 के लिए PWD पोर्टल खुला, डिसेबलिटी सेंटर की संख्या बढ़ी

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एमसीसी ने अहम नोटिस जारी किया है। 13 नए डिसेबलिटी सेंटर जोड़े गए हैं। जल्द ही राउन्ड-2 का डिटेल शेड्यूल भी जारी होगा। 
NEET UG Counselling 2025

नीट यूजी काउंसलिंग राउन्ड-2 (NEET UG 2025 Counselling) के लिए मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने पीडबल्यूडी पोर्टल एक्टिव कर दिया है। यह 9 सितंबर तक खुला रहेगा। इससे संबंधित नोटिस एमसीसी ने 28 अगस्त को जारी किया है। अलावा 13 नए डिसेबिलिटी केंद्र शामिल किए गए हैं। एनएमसी ने पहले से ही 16 संस्थानों को डिसेबलिटी सेंटर बना चुका है। अब कुल 29 संस्थानों को  पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अंतर्गत एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रदान करने की अनुमति होगी।

उम्मीदवार निर्धारित डिसेबिलिटी सेंटर पर जाकर जांच करवा सकते हैं। एनएमसी द्वारा दिशा निर्देशों के मुताबिक डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को डिसेबलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए वैध यूडीआईडी कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।

नए डिसेबलिटी सेंटर्स की लिस्ट  

  • उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज सैफाई इटावा, यूपी
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, यूपी
  • सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद
  • न्यू सिविल हॉस्पिटल सूरत
  • PDU हॉस्पिटल राजकोट
  • असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़
  • गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज
  • सिलचर मेडिकल कॉलेज
  • मदुरई मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट राजाजी हॉस्पिटल मदुरई
  • कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल,
  • तंजावुर मेडिकल कॉलेज, तंजावुर
  • एम्स मंगलागिरी गुंटुर जिला
  • जोराम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, फालकावन मिजोरम

राउन्ड-2 प्रक्रिया 29 अगस्त से 

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 29 अगस्त से नीत यूजी राउंड 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही शेड्यूल जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें उम्मीदवारों को राउन्ड-1 में आवंटित सीटों पर रद्द करने और दूसरे राउन्ड के लिए अपग्रेडेशन  के लिए 21 से 25 अगस्त तक का समय दिया गया है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमेपज पर यूजी मेडिकल के विकल्प को चुनें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें। फॉर्म जमा करें।
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग करें। निर्धारित समय के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।
  • सीट आवंटन परिणाम का इंतजार करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews