MCC का अहम नोटिस: NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 की तारीख बदली, कई नई सीटें जोड़ी गई 

नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे चरण को आगे बढ़ाया गया है। नया शेड्यूल जल्द जारी होगा। एमसीसी ने सीटों की संख्या में एक बार फिर बदलाव किया है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। 
neet ug couselling 2025

AI Generated Image

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण (NEET UG 2025 Counselling) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। गई तारीखों की घोषणा अब तक नहीं की गई है। संशोधित शेड्यूल जल्द ही उपलब्ध होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। चॉइस लॉकिंग और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी। एमबीबीएस, BDS और बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नोटिस में एनसीसी ने कहा कि, “अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि डीजीएचएस की मेडिकल काउंसलिंग कमिटी एमसी द्वारा भेजी गई मान्यता प्राप्त सीटों को यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट मैट्रिक्स में जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। एनआरआई दस्तावेजों की जांच भी जारी है। इसलिए सक्षम पदाधिकारी ने दूसरे राउंड की तिथि को आगे बढ़ने का फैसला लिया है।”

पहले क्या थी तारीख?

1 सितंबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 5 से 9 सितंबर तक जारी रहने वाली थी। सीट एलॉटमेंट प्रोसेस 10 से 11 सितंबर को होने वाला था। रिजल्ट की घोषणा 12 सितंबर को निर्धारित की गई थी। रिपोर्टिंग और जॉइनिंग के लिए 13 से 19 सितंबर की तिथि तय की गई थी। दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 21 सितंबर के बीच होने वाला था। 24 से 29 सितंबर तक तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की तारीख निर्धारित की गई थी।

सीटों की संख्या बढ़ी 

एनसीसी ने दूसरे चरण के सीट मैट्रिक्स में कई सीटों को जोड़ने का फैसला लिया है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हैदराबाद में एम्पलॉय स्टेट इंश्योरेंस स्कीम कोटा के तहत जनरल के लिए तीन, ओबीसी के लिए दो, ईडब्ल्यूएस के लिए एक, एसी के लिए दो और एसटी के लिए एक सीट को बढ़ाया गया है।  जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज बेलागावी में डीम्ड/पेड सीट  कोटा के तहत 158 सीटों को बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसी कॉलेज में नॉन रेजिडेंट इंडियन के 30 नई सीटों को जोड़ा गया है।

सीट मैट्रिक्स में सरकारी मेडिकल कॉलेज में  नई स्थापना के लिए 1200 सीटों को मंजूरी मिली दी गई थी। 970 नई को बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी में 550 सीटों को बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews