कब जारी होगा NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 सीट आवंटन रिजल्ट? सामने आई अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण का परिणाम एमसीसी जल्द ही जारी कर सकता है। एक बार फिर एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया गया है। अब तक चॉइस फिलिंग/लॉकिंग की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। आइए जानें रिजल्ट कब आएगा और इसे कैसे चेक करें?
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) तीसरे चरण को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 8 अक्टूबर को महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एक बार फिर सीटों में वृद्धि की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.inपर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। अब तक एमसीसी ने अब तक चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के लिए कोई भी अंतिम तिथि घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

बुधवार को डीवाई पाटील यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन पुणे में डीम्ड यूनिवर्सिटी सीट्स कोटा के तहत 43 और नॉन-रेजिडेंशियल इंडियन के लिए 7 नई सीटें जोड़ी गई हैं। 6 अक्टूबर को भी राउंड-3 सीट मैट्रिक्स में 8 ऑल इंडिया कोटा सीट्स को जोड़ा गया था। वहीं  4 अक्टूबर को 139 नई एमबीबीएस सीट जोड़ी गई थी। वहीं एमसीसी ने 4921 क्लियर वैकेंस और  10737 वर्चुअल वैकेंसी घोषित की थी।

9 अक्टूबर तक पीडबल्यूडी पोर्टल एक्टिव 

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए पीडब्ल्यूडी पोर्टल वर्तमान में एक्टिव है। यह सुविधा 9 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार एमसीसी द्वारा निर्धारित किए गए डिसेबिलिटी सेंटर को विजिट करके PWD सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट?

चॉइस फिलिंग के लिए कोई तारीख घोषित न होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीट आवंटन परिणाम स्थगित हो सकते हैं। हालांकि अब तक इस संबंध कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 13 सितंबर जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज रात उपलब्ध हो सकती है। उम्मीदवार अपने नीट यूजी रैंक और स्कोर के आधार पर आवंटित कॉलेज और कोर्स का नाम चेक कर पाएंगे। इसके बाद फाइनल सीट आवंटन परिणाम जारी होगा।

यदि बुधवार को रिजल्ट जारी होते हैं, तो उम्मीदवारों को 9 से 17 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का समय दिया जाएगा। डेटा  का वेरिफिकेशन 18 और 19 अक्टूबर के बीच होगा। 21 अक्टूबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत होगी। 22 से 26 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा । वहीं काउंसलिंग के अंतिम चरण का रिजल्ट 29 अक्टूबर को घोषित होगा। उम्मीदवार 5 नवंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट कर पाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजी मेडिकल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 सीट अलॉटमेंट प्रोविजनल लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। रैंक, कोर्स, कोटा, कॉलेज और कोर्स को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews