एमसीसी ने जारी किया NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल, यहाँ जानें कब करें रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग? 

नीट यूजी काउन्सलिंग शेड्यूल एनटीए ने जारी कर दिया है। 21 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होगा। उम्मीदवार चॉइस लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट और रिजल्ट की तारीख नोट कर लें। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में तीन राउंड और एक स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल है। नीत यूजी में प्राप्त स्कोर और रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बीडीएस और अन्य कोर्स के लिए विभिन्न मेडिकल संस्थानों में दाखिला सीट आवंटित किया जाएगा।

एमसीसी ने सभी संस्थाओं और कॉलेजों को शनिवार, रविवार और गैजेट हॉलीडे भी काम जारी रखने का निर्देश दिया है। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 सितंबर से होगी । उम्मीदवारों को सही समय पर काउंसलिंग से संबंधित काम करने की सलाह दी है गई है। पहले राउंड के लिए प्रतिभागी संस्थाओं और एमएमसी के अपेक्षित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 18 से लेकर 19 जुलाई के बीच होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी। कैंडीडेट्स 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

राउन्ड-1 के लिए जरूरी तारीख (NEET UG 2025 Counselling)

राउंड-1 के लिए चॉइस लॉकिंग 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई के बीच जारी रहेगी। सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस 29 जुलाई से लेकर 30 जुलाई दो दिनों तक चलेगा। परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 1 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन 7 से लेकर 8 अगस्त के बीच होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 7 से लेकर 8 अगस्त के बीच होगा।

राउन्ड-2 और 3 का शेड्यूल 

  • राउंड 2  के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक जारी रहेगा। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 13 से 18 अगस्त तक चलेगी। सीट आवंटन 19 से लेकर 20 अगस्त तक किया जाएगा। परिणाम 21 अगस्त को घोषित होंगे। उम्मीदवारों को 22 से 29 अगस्त के बीच संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 1 सितंबर तक जारी रहेगा।
  • राउन्ड-3 के लिए 3 सितंबर से 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान प्रक्रिया जारी रहेगी। सीट आवंटन के परिणाम 11 सितंबर को जारी किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन 21 सितंबर तक जारी रहेगा।
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक होगा। सीट आवंटन प्रक्रिया 25 से और 26 सितंबर तक चलेगी, रिजल्ट 27 सितंबर को घोषित होंगे। उम्मीदवारों को 27 से लेकर 3 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews