एक दिन, सिंगल शिफ्ट और ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी NEET UG परीक्षा, NTA ने किया ऐलान, अहम नोटिस जारी

नीट यूजी परीक्षा पैटर्न का ऐलान हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया मार्च 2025 में शुरू हो सकती है। आइए जानें एनटीए ने नोटिस में क्या कहा?
neet ug 2025

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम मोड की घोषणा कर दी है। एनएमसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को पेपर एवं पेपर मोड (OMR बेस्ड) में आयोजित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में एनटी ने 16 जनवरी को नोटिस जारी किया है। परीक्षा एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित होगी।

2024 में नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद पूर्व इसरो अध्यक्ष की अध्यक्षता में कमिटी गठित की गई है। कमिटी ने परीक्षा में अखंडता और ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए मल्टी स्टेज एग्जाम का प्रस्ताव रखा था। सीबीटी मोड का प्रस्ताव भी सामने आया था। एग्जाम पैटर्न को लेकर छात्रों को काफी कन्फ्यूजन थी, जो एजेंसी के फैसले से बाद स्पष्ट हो चुकी है।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में होता है उम्मीदवारों का एडमिशन (NEET UG Exam Rules)

बता दें कि नीट यूजी देश की सबसे बढ़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। हर साल इसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में उम्मीदवारों का दाखिला एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस समेत अन्य ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में होता है।

नीट यूजीसी आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव

हाल ही में एनटीए ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में बदलाव करते हुए APAAR आईडी और आधार सत्यापन हो अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन मई महीने के पहले सप्ताह में होगा। आवेदन प्रक्रिया मार्च 2025 में शुरू हो सकती है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करने की सलाह दी जाती है।

एनटीए का आधिकारिक नोटिस (NTA Notice)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews