
AI Generated Image
एमपी नीट यूजी काउन्सलिंग (NEET UG 2025) प्रोसेस जारी किया है। इस साल 300 एमबीबीएस सीटें कम की गई है। मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी हो सकती है। अब डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने स्टेट कम्बाइन्ड काउन्सलिंग के लिए मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और मेडिकल कॉलेजों की फीस विवरण जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आइए जानें एमपी के टॉप-10 मेडिकल कॉलेजों की फीस कितनी है?
एम्स भोपाल इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। इसकी 2024 में एनआईआरएफ रैंकिंग 31 थी। हालांकि इसमें ऑल इंडिया काउन्सलिंग के आधार पर एडमिशन मिलता है। इसलिए लिस्ट में यह शामिल नहीं है। लेकिन इसकी ट्यूशन फीस 4.5 साल के लिए करीब 4, 788 रुपये होती है। रजिस्ट्रेशन फीस और हॉस्टल फीस इसमें शामिल नहीं है।
एमपी के एमबीबीएस कॉलेजों में फीस कितनी?
सरकारी कॉलेजों की फीस:- मध्यप्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस एक ही है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एक लाख रुपये ट्यूशन फीस और 14 हजार रुपये कॉशन मनी का भुगतान करना होगा। इस लिस्ट में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, एमजीएमएमसी, इंदौर, गजरा राजा मध्यप्रदेश मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज विदिशा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेजसागर, सरकारी मेडिकल कॉलेज रतलाम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा शामिल हैं।
प्राइवेट कॉलेजों की फीस:- इस लिस्ट में चिरायु मेडिकल कॉलेज और अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस इंदौर शामिल हैं। चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भोपाल की फीस 16 लाख 90 हजार रुपये है। वहीं अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस इंदौर की फीस 17 लाख 65 हजार रुपये है।
कैसे चेक करें अपने पसंदीदा कॉलेज की फीस?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर नीट यूजी काउंसिल 2025 के ऑप्शन को चुनें।
- “लेटेस्ट इंस्ट्रक्शन” के ऑप्शन में जाकर फीस डिटेल्स के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां प्राइवेट या सरकारी कॉलेज, कोर्स, स्थान और कॉलेज के नाम को सेलेक्ट करें। फिर “Report” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर फीस की डिटेल्स उपलब्ध होगी। इसे अच्छे से चेक करें।

