Hindi News

NEET UG परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल 

Published:
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को होगा। आखिरी समय में छात्रों को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। छोटी-सी गलती भी एग्जाम के दिन प्रदर्शन पर प्रभाव डाल सकती है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
NEET UG परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल 

AI Generated

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में एक दिन ही बाकी है। 4 मई को सिंगल शिफ्ट में देश का सबसे बड़ा मेडिकल एन्ट्रेंस एग्जाम आयोजित होने वाला है। इसमें लाखों छात्र शामिल होंगे। एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। वरना इसका बुरा प्रभाव आपके परफॉरमेंस पर भी पड़ सकता है। सेहत का ख्याल ख्याल रखें। 6 से 8 घंटे की नींद पूरी जरूर करें। खुद को हाइड्रेट रखें। ताकि परीक्षा के दौरान आप एनर्जेटिक महसूस करें। डाइट भी सही होनी चाहिए।

नया टॉपिक शुरू न करें 

परीक्षा में परफॉरमेंस आपके एक साल की मेहनत और तैयारी पर निर्भर करता है। कई छात्र एग्जाम से पहले नए टॉपिक को शुरू करते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। यह समय ज्ञान को समेकित करने का होता है न की कुछ नया पढ़ने का। इसलिए जो पढ़ा है उसे रिवाइज करें।

खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी 

परीक्षा में सफलता को लेकर अधिक चिंतित न हो। ओवरथिंकिंग आपके प्रदर्शन पर भी प्रभाव डाल सकती है। विचारों को साकारात्मक रखें और आत्मविश्वास के साथ रिवीजन करें। खुद की तुलना दूसरों के साथ न करें।

इन गलतियों भी न करें 

  • परीक्षा के पहले कई छात्र अलग-अलग सोर्स से पढ़ाई करते हैं। एक्स्ट्रा मॉक टेस्ट भी देते हैं। लेकिन ऐसा न करें। अपने तैयारी के दौरान इस्तेमाल किए मैटेरियल की ही मदद लें। खुद को संसाधनों से ओवरलोड न करें।
  • परीक्षा के अंतिम एमी में फॉर्मूला, शॉर्ट नोट्स और महत्वपूर्ण प्वाइंट को रिवाइज करना न भूलें।
  • कई स्टूडेंट्स परीक्षा से पहले प्रश्नों और टॉपिक की चर्चा दूसरों के साथ करते हैं। इससे डाउट और तनाव बढ़ता है।
  • कई अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश को पढ़ना भूल जाते हैं। यह गलती कभी-कभी महंगी भी पड़ सकती है। प्रवेश पत्र में दी गई अच्छे से पढ़ें। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, वैध फोटो आईडी और अन्य जरूरी सामग्री पहले से तैयार रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews