NEET UG 2025: नीट यूजी को लेकर अहम नोटिस जारी, 11 मार्च तक करें आवेदन में सुधार, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल 

नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 मार्च को बंद होगा। एनटीए ने रिमाइन्डर भी जारी किया है। अब करेक्शन पोर्टल को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। परीक्षा मई में होने वाली है। 
neet ug 2025

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 6 मार्च को महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एनटीए ने आवेदन में सुधार को लेकर कुछ गाइडलाइंस जारी की है। करेक्शन पोर्टल 9 मार्च से लेकर 11 मार्च रात 11:50 तक खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार आवेदन पत्र में कुछ चुनिंदा विवरण में सुधार कर पाएंगे।

एनटीए ने यह सुविधा अभ्यर्थियों को कठिनाई से बचने के लिए दी है। इसका लाभ एक बार ही मिलेगा। इसलिए उम्मीदवार गलतियों में सुधार सावधानीपूर्वक करें। क्योंकि बाद में बाद में बदलाव या संशोधन का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। एक बार आवेदन में सुधार करने और इसे जमा करने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा, इसमें कोई भी संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी।

करेक्शन के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी जैसे की 10वीं और 12वीं पास सर्टिफिकेट, स्टेट ऑफ़ एलिजिबिलिटी, केटेगरी, सब-कैटिगरी, हस्ताक्षर और नीट यूजी अटेंप्ट संख्या में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा माता या पिता के नाम और योग्यता में से किसी एक की जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को स्थायी और अस्थायी पते के आधार पर एग्जाम सिटी सिलेक्शन और परीक्षा के माध्यम में बदलाव करने की अनुमति दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क भुगतान भी करना पड़ सकता है।

7 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन 

नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च को समाप्त होने वाली है। बुधवार को एनटीए ने रिमाइंडर भी जारी किया था। उम्मीदवार को आखिरी समय में होने वाले कठिनाइयों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी थी। रजिस्ट्रेशन या करेक्शन पोर्टल से संबंधित परेशानी और स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews