NEET UG 2026 काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, राउंड-1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया स्थगित, नोटिस जारी

नीट यूजी काउंसलिंग चॉइस फिलिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। नोटिस जारी किया गया है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राउंड-1 पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 
NEET UG Counselling 2026

नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया (NEET UG 2026 Counselling) को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने गुरुवार को महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक पहले चरण के लिए चॉइस फिलिंग की तारीख बदली गई है। अब यह प्रक्रिया 8 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी, जो पहले 6 अगस्त से शुरू होने वाली थी। एमसीसी ने यह कदम नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद उठाया है।

अभ्यर्थी 13 अगस्त तक पसंदीदा कॉलेज के प्रेफरेंस को सिलेक्ट और लॉक कर पाएंगे। चॉइस लॉकिंग के लिए पोर्टल 12 अगस्त शाम 4 बजे शुरू होगा। पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए उम्मीदवार 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 13 से लेकर 16 अगस्त तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग की जाएगी।

राउंड-1 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक सीट आवंटन परिणाम 17 अगस्त को जारी किए जाएंगे। छात्रों को 18 से लेकर 22 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 23 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों द्वारा किया जाएगा। 24 अगस्त से काउंसलिंग के दूसरे चरण की शुरुआत होगी।

काउंसलिंग में कुल 4 चरण शामिल 

काउंसलिंग में कुल चार चरण शामिल होंगे। दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 से लेकर 29 अगस्त तक जारी रहेगी। सीट आवंटन परिणाम 2 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को 3  से लेकर 8 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग का तीसरा चरण 10 सितंबर से शुरू होगा। 11 से लेकर 15 सितंबर तक छात्र आवेदन कर पाएंगे। परिणाम 18 सितंबर को घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड 27 सितंबर से शुरू होगा।  रजिस्ट्रेशन 28 से लेकर 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। सीट आवंटन परिणाम की शक्ति 3 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर पर यूजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
  3. अब न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके के बाद नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करें।
  5. काउंसलिंग एप्लिकेशन फॉर्म को भरें।
  6. दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  8. निर्धारित समय पर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग करें।
  9. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews