नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फीस रिफ़ंड पोर्टल एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने नोटिस के जरिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की है। यह सुविधा 27 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रिफंड लिंक पर क्लिक करके पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक अकाउंट की डिटेल्स सबमिट करनी पड़ेगी। उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स को को अच्छे से चेक करके अपलोड करने की सलाह दी है। बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम दर्ज करना होगा। इसके अलावा कैंसल्ड चेक की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक होगा।
ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर फीस नीट यूजी 2026 फीस रिफंड विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- फीस रिफंड के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में फीस रिफंड किया जाएगा।
जून में होगा री-एग्जाम
3 मई को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर रद्द कर दी गई है, जिसकी जांच अभी भी जारी है। अब 21 जून को पुनर्परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा पेन और पेपर मोड में 13 भाषाओं में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को 15 से लेकर 21 मई तक आवेदन का मौका दिया गया था। जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं ली गई थी। परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
📢 Important for NEET UG 2026 candidates!
Fee refund portal is now LIVE 🎉
Here’s what you need to do:
👉 Log in to your NEET UG 2026 registration portal
👉 Click the refund link
👉 Submit your bank account details🏦 Keep these ready:
• Account Holder Name
• IFSC Code
•… pic.twitter.com/3V8ADOzWGs— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 22, 2026






