संघ लोक सेवा आयोग 24 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE 2026) का आयोजन करने वाला है। इस दौरान उम्मीदवारों को कुछ का नियमों का खास ख्याल रखना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसकी हार्ड कॉपी के बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, QR कोड, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र समय और शिफ्ट को अच्छे से चेक कर लें। वैध फोटो आइडेंटिटी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से किसी भी एक) को अपने पास जरूर रख लें। इसके अलावा दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने पास रखें। इसमें चेहरा सुथरा दिखना चाहिए। बैकग्राउंड प्लेन होना चाहिए।
समय का रखें खास ख्याल
उम्मीदवारों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी। मॉर्निंग सेशन के लिए गेट 9:00 बजे और आफ्टरनून सेशन के लिए दोपहर 2:00 बजे बंद होंगे। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जनरल स्टडीज और पेपर-2 (CSAT) का होगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर-1 में 100 और पेपर-2 में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।
ड्रेस कोड
उम्मीदवारों को सिंपल और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। गहने या मेटल से बनी कोई भी चीज न पहने। टोपी और सनग्लासेस को पहनने की अनुमति नहीं होगी। सिंपल फुटवियर पहने की सलाह दी जाती है।
क्या ले जाएं और क्या नहीं?
परीक्षा एग्जामिनेशन हॉल में उम्मीदवारों को ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन, ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल और सिंपल एनालॉग रिस्ट वॉच के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, नोटिस या बुक्स, बैग, वॉलेट और सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक/कम्युनिकेशन गैजेट पर प्रतिबंध होगा।






