NEET UG 2026 फीस रिफंड को लेकर NTA का अहम नोटिस, बैंक डिटेल्स अपडेट करने के लिए डेडलाइन आगे बढ़ी

नीट यूजी फीस रिफंड को लेकर एनटीए ने बड़ा फैसला लिया है। बैंक डिटेल्स दर्ज करने के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। नोटिस जारी किया गया है। 7 जुलाई तक यह सुविधा मिलेगी। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नीट यूजी (NEET UG 2026) फीस रिफंड प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 30 जून को अहम नोटिस जारी किया है। बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट/कंफर्म और सुधारने के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 7 जुलाई तक बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले पोर्टल 30 जून को बंद होने वाला था।

3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा रद्द होने की वजह से उम्मीदवारों को भुगतान किए गए फीस को रिफंड करने का ऐलान एनटीए ने किया था। जिसके लिए 22 मई को पोर्टल एक्टिव किया गया था। लेकिन अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड में गलतियों की शिकायत मिलने पर 25 जून को बैंक डिटेल्स में सुधार करने का मौका दिया गया। जिसके लिए पोर्टल 30 जून तक एक्टिव रहने वाला था। लेकिन एक बार फिर इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट या कंफर्म करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। उम्मीदवार चाहे तो बैंक अकाउंट की जानकारी सही है यह पक्का करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बाद बैंक अकाउंट डिटेल्स का सबमिशन फाइनल माना जाएगा।

ऐसे अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट यूजी 2026 बैंक अकाउंट डिटेल्स कंफर्म या अपडेट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट या कंफर्म करें।
  5. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को पूरा करें। बैंक डिटेल्स को जमा करें।
  6. इसी अकाउंट पर एनटीए फीस को रिफंड करेगा।

जल्द जारी होगा रिजल्ट 

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच 21 जून को किया गया था। प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी की गई थी। 28 जून तक इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। जिसकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। जल्द ही स्कैन किए गए OMR रिस्पांस शीट को भी एनटीए जारी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews