
NEET UG 2026 POLICE ALERT
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी है, जिसमें टेस्ट बुकलेट संख्या के हिसाब से प्रश्न आईडी और सही विकल्प की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार इसके जरिए अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। टेस्ट बुकलेट 50, 60, 70 और 80 चारों में एक-एक प्रश्नों को ड्रॉप किया है।
आंसर-की के साथ चुनौती दर्ज करने के लिए पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है। यह सुविधा 28 जून तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना फीस आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित होंगे। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि OMR स्कैन्ड रिस्पांस शीट इस स्टेज जा हिस्सा नहीं है। अभी भी इस पर काम चल रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर प्रोविजनल आंसर-की नीट यूजी 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा यहां प्रश्न आईडी और सही विकल्पों को चेक करें।
- आंसर की को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
- दर्ज करने के लिए उम्मीदवार कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर “आंसर-की चैलेंज” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपत्ति दर्ज करें। समर्थन के लिए दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और चुनौती जमा करें।
बैंक डिटेल में सुधार का आखिरी मौका
3 मई आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए फीस रिफंड के अंतिम अवसर को लेकर एनटीए ने नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक अब तक करीब 19 लाख अभ्यर्थियों ने अपने अकाउंट डिटेल्स को कंफर्म और अपडेट कर दिया है। लेकिन अभी भी कई उम्मीदवारों ने यह काम पूरा नहीं किया है। कुछ ने “No Refund” ऑप्शन पहले चुना था, लेकिन अब रिफंड चाहते हैं। इसलिए एनटीए उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स को कंफर्म/संशोधित/ अपडेट करने का मौका दे रहा है। यह सुविधा 25 जून से लेकर 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ओटीपी आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य किया गया है।

