NEET UG री-एग्जाम संपन्न, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, 22 जून तक करें फीस रिफंड के लिए आवेदन

21 जून को भारत में स्थित 5,440 और विदेश में 14 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया है। मेडिकल स्थिति को देखते हुए कई उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई। 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को 13 भाषाओं में नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा परीक्षा (NEET UG Re-Exam) का आयोजन किया। भारत में 5440 और विदेशों में 14 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद एनटीए सभी उम्मीदवारों और परीक्षा आयोजन में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया है।

एजेंसी ने कहा, “यह सिर्फ एनटीए का नहीं बल्कि एक टीम का काम था। देशभर के लोगों की एक ऐसी टीम जो इसलिए साथ आई, ताकि हर उम्मीदवार के लिए  सिर्फ एक चीज ही मायने रखें- उनके सामने रखा हुआ प्रश्न पत्र।”

एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। जिनमें दिव्यांग श्रेणी के 10,000 से ज्यादा उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हुए।  मेडिकल समस्याओं वाले लगभग 8100 उम्मीदवारों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। इसमें एक अभ्यर्थी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरा कीमोथेरेपी से गुजर रहा था। लेकिन ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई।

7 लाख अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए 

परीक्षा को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए केंद्रों पर आधारित बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, जैमर और पुलिस की मदद से दो स्तरीय तलाशी की व्यवस्था की गई। सीसीटीवी मॉनिटर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एनटीए और शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के 34 केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में हर राज्य में और एक जिला कलेक्ट्रेट में कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाए गए थे।

एजेंसी ने बताया कि सीआरपीएफ, विदेश मंत्रालय, डाक विभाग, भारतीय वायु सेना, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रेल मंत्रालय, NIC, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और बैंकिंग पार्टनर्स के साथ-साथ राज्य सरकारों के सहयोग से परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन करने के लिए 7 लाख अधिकारियों, पुलिस टीमों, ऑब्जर्वर और परीक्षा स्टाफ को तैनात किया गया था। पूरी तैयाती 37 दिनों में पूरी की गई।

फीस रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नीट यूजी फीस रिफंड की सुविधा 22 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है। उन्हें पोर्टल http://neet.nta.nic.in पर बैंक डिटेल्स  अपलोड करना होगा। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले 27 मई तक उम्मीदवारों को फीस रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया था।

उत्तर कुंजी कब जारी होगी?

3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की एनटीए ने 7 मई को ही जारी कर दी थी। जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि री-एग्जाम की उत्तर कुंजी 3 से 5 दिनों के भीतर उपलब्ध हो सकती है। इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। हालांकि इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews