
NEET UG 2026 POLICE ALERT
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की (NEET UG 2026 Re-Exam) जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की में टेक्स्ट बुकलेट कोड (50, 60, 70 और 80) के अनुसार प्रश्न संख्या और सही विकल्प की जानकारी दी गई है। प्रत्येक बुकलेट में एक प्रश्न को ड्रॉप किया गया है। वहीं एक प्रश्न ऐसा भी है, जिसके लिए दो विकल्प सही हैं।
पुनर्परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 21 जून को किया गया था। सुरक्षा के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रोविजनल आंसर-की 25 जून जारी हुई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका 28 जून तक दिया गया था। दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई है। इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होगा।
ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “फाइनल आंसर-की नीट यूजी री-एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।
- यहां टेस्ट बुकलेट कोड, प्रश्न संख्या और उत्तर को चेक करें।
- मार्किंग स्कीम के हिसाब से अंको की गणना करें।
- उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
रिजल्ट जल्द घोषित होगा
नीट यूजी पुनर्परीक्षा परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई से पहले जारी हो सकते हैं। हालांकि कोई भी तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंफर्म नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम आज रात या शुक्रवार को घोषित हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
31 जुलाई तक फीस रिफंड पाने का मौका
एनटीए ने एक बार फिर 3 मई को रद्द हुई नीट यूजी परीक्षा के लिए फीस रिफंड की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 जुलाई तक बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट या कन्फर्म कर सकते हैं। एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 14 जुलाई 2026 तक 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपना बैंक अकाउंट डिटेल दर्ज कर दिया है।

