NEET UG री-एग्जाम में 3 दिन बाकी, एडमिट कार्ड को लेकर अहम नोटिस जारी, NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी री-एग्जाम निर्धारित शेड्यूल पर ही आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक डिटेल दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभ्यर्थियों की मदद के लिए मेंटल हेल्पलाइन भी जारी किया गया है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG 2026) का आयोजन 21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मार्किंग स्कीम और पैटर्न की जानकारी साझा की है। साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी अहम नोटिस जारी किया गया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी दर्ज या पुष्टि करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि उम्मीदवार अपना बैंक विवरण लंबित होने के कारण अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड नहीं कर पाए थे, वे अब इसे  डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही बैंक खाते का सत्यापन भी पूरा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र बने रह सकते हैं।

एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरणों की सावधानी पूर्वक जांच करने की सलाह दी है। आखिरी मिनट का इंतजार न करें। साथ ही इसकी दो प्रिंटेड कॉपी तैयार रखने की सलाह भी दी गई है। एग्जामिनेशन हॉल में इसके बिना उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं।

परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं 

एजेंसी ने परीक्षा पैटर्न को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक कटौती की जाएगी।  जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा उसके लिए कोई भी अंक नहीं मिलेगा न ही  नेगेटिव मार्किंग होगी। फिजिक्स में  180 अंकों के कुल 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं केमिस्ट्री में भी प्रश्नों की संख्या 45 होगी। बायोलॉजी में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल अंक 360 होगा। परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार अपना टेस्ट बुकलेट घर लेकर जा सकते हैं।

शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों से रहें दूर- एनटीए

उम्मीदवारों के मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन (14416) भी जारी की गई है, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं। अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे उम्मीदवारों को शांत रखने में उनकी मदद करें। कोई भी गलत जानकारी शेयर न करने की सलाह दी गई है। ताकि छात्र तनाव मुक्त मन से परीक्षा में शामिल हो सके।

एजेंसी ने कहा कि “परीक्षा में केवल तीन दिन ही बाकी है। सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि अपने कड़ी मेहनत की है, तैयारी की है और अब अपने प्रयासों पर भरोसा करने का समय है। शांत रहे और आराम से अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित रखें।” यह भी स्पष्ट किया गया है की परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थगित होने की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही है। इन अफवाह से प्रभावित न होने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को केवल एनटीए आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है संबंधित मंत्रालय, राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसी ने एक साथ मिलकर एक सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। आगे कहा, “इस प्रक्रिया की अखंडता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए मजबूत बहुत स्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों के प्रयास में सख्ती से निपटा जाएगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews