NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट, कब और कहाँ करें चेक? जानें संभावित तारीख, लिंक और स्टेप्स 

नीट यूजी पुनर्परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी हो सकता है। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर पाएंगे।  यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG 2026) प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम 20 जुलाई तक जारी हो सकते हैं। NTA के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि अब तक कोई भी तारीख कंफर्म नहीं की गई है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ करते रहने की सलाह दी जाती है।

आमतौर पर एनटीए रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के बाद 45 दिनों के भीतर जारी करता है। लेकिन इस बार पर परिणाम जल्दी घोषित हो सकते हैं। ताकि एमबीबीएस छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र शुरू होने में देरी न हो।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 21 जून को किया गया था। फाइनल आंसर-की 25 जून को जारी की गई थी। 28 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। दर्ज की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। साथ ड्रॉप किये गए प्रश्नों की जानकारी भी एजेंसी साझा करेगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

परिणाम घोषित होने के बाद ऑल इंडिया और स्टेट काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को रैंक और स्कोर के हिसाब से मेडिकल कॉलेजों में कोर्स और सीट आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवारों को कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसे पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है। इस लिस्ट में नीट यूजी एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोरकार्ड, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्लिप, सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10वीं और 12वीं मार्कशीट व सर्टिफिकेट, वैध फोटो आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, कैटिगरी सर्टिफिकेट, PwBD सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, गैप सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट इत्यादि शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews