NEET UG अभ्यर्थियों को NTA की चेतावनी, टेलीग्राम पर 2 बड़े स्कैम का खुलासा, रहें सावधान

एनटीए ने टेलीग्राम पर चल रहे दो स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो पेपर लीक का दावा करते हैं। अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एक वीडियो भी जारी किया गया है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नीट यूजी (NEET UG 2026) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने टेलीग्राम को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही सोशल मीडिया X पर टेलीग्राम पर चल रहे स्कैमर्स के दो रैकेट को लेकर अलर्ट जारी किया है। एनटीए के डायरेक्ट जनरल अभिषेक सिंह ने एक वीडियो शेयर किया और इसे देखने और शेयर करने की सलाह दी है।

21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में नीट यूजी री-एग्जाम होने वाला है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय अपनाए हैं।  सीमित समय के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा भारत में पहले से पोस्ट किए गए सभी मैसेज के लिए “मैसेज एडिटिंग” सुविधा को 30 जून के लिए बंद किया गया है।

इन 2 बड़े स्कैम का खुलासा 

  • परीक्षा का पेपर देने के नाम पर 14,000 से लेकर 25000 और कुछ तो 10 लाख रुपये तक की मांग कर रहे हैं। वे जबकि वह पेपर नहीं देते। एनटीए ने बताया कि, ” एग्जाम के लिए कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। पैसे ट्रांसफर करते ही वे गायब हो जाते हैं और अगर आपने अपना एडमिट कार्ड और व्हाट्सएप नंबर भेजा है तो वह इसका इस्तेमाल अलग स्टूडेंट्स को ठगने के लिए करते हैं।
  • एग्जाम से पहले चैट दिखाने वाले नकली “प्रूफ” वीडियो का इस्तेमाल करके भी स्कैमर्स अभ्यर्थियों को टारगेट कर रहे हैं। एजेंसी ने बताया कि टेलीग्राम चलने वाला कोई भी व्यक्ति किसी पुराने मैसेज को एडिट कर सकता है और उसके अंदर की बात बदल सकता है। जबकि मैसेज की तारीख वही रहती है। 4 तारीख की को एडिट किए गए मैसेज को ऐसे दिखाया जाता है, जैसे कि उसे 1 तारीख तारीख को भेजा गया है।

छात्रों को दी ये सलाह 

एनटीए के जनरल डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने सभी उम्मीदवारों को अपने परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी है। साथ ही परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ या सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल्स  पर भरोसा करने को भी कहा है। किसी प्रकार के स्कैम की शिकायत छात्र नेशनल क्राइम हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, “आपकी मेहनत ही आपको यह परीक्षा पास कराएगी, कोई टेलीग्राम चैनल नहीं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews